किसान ने फसल को नुकसान होते देख किया सुसाइड
राजस्थान के बूंदी जिले में एक 60 वर्षीय किसान ने सुसाइड कर लिया है । जिले के तलेरा क्षेत्र के बजड़ गांव के पृथ्वीराज बैरवा ने शनिवार को अपनी गेहूं की फसल को नुकसान होते देख कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने घटना की जानकर दी।
पुलिस ने कहा कि उन्हें कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पिछले तीन-चार दिनों में कोटा, बूंदी और झालावाड़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना और धनिया सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
क्षेत्राधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक अंकित जैन ने बताया है कि शनिवार को बैरवा अपनी गेहूं की फसल का जायजा लेने गए थे और नुकसान को देखने के बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें