पैंगोलिन की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो पैंगोलिन ... - CG Sandesh

पैंगोलिन की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो पैंगोलिन का सिल्क जब्त

सूरजपुर। वन विभाग ने घुई वन परिक्षेत्र में पैंगोलिन की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग 10 किलो पैंगोलिन का सिल्क जब्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पैंगोलिन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।


वन विभाग को सूचना मिली थी कि घुई रेंज के रामकोला इलाके में कुछ लोग पैंगोलिन के सिल्क को बेचने की फिराक में हैं। जानकारी मिलने के बाद DFO सूरजपुर ने टीम गठित कर एक सदस्य को ग्राहक बनाकर तस्करों के पास भेजा और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम चरकू, ततगु और विजय बताए जा रहे हैं। सभी रामकोला इलाके के ही निवासी हैं। फिलहाल वन विभाग ने सभी आरोपियों पर वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें