पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, चोर समझ कर दी हत्या - CG Sandesh

पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, चोर समझ कर दी हत्या

बिहार। बांका में ससुराल पहुंचे एक शख्स को जबरन पत्नी को विदा कराना महंगा पड़ गया। ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। शख्स पर ससुराल के ही लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बांका थाना क्षेत्र के खिड़कितरी गांव की है।

 


मृतक की पहचान झारखंड के दुमका स्थित बारापलासी महेशपुर के रहने वाले सिलित मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खिड़कितरी गांव के रहने वाले जीतू सोरेन की बेटी सरिता की शादी सिलित मुर्मू के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। 6 महीना पहले पति से झगड़ा होने के बाद सरिता भागकर अपने मायके चली आई थी।शनिवार की रात सिलित अपने कुछ साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी को जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान सिलित ने अपनी सास और ससुर के ऊपर हमला कर दिया। जिससे नाराज घर के लोगों ने सिलित पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मृतक की सास ने बताया कि देर रात करीब एक बजे उनके घर में चार पांच लोग घुस गए थे और चोर समझकर घर वालों ने हमला किया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, बाद में पता चला कि मृतक शख्स उनका दामाद है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें