आकाशीय बिजली गिरने से 2 मासूम बच्चियों की मौत - CG Sandesh

आकाशीय बिजली गिरने से 2 मासूम बच्चियों की मौत

कोंडागांव। जिले में इमली बिनने जंगल गई दो बच्चियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। दोनों की उम्र 10 साल बताई जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के चिलपुटी गांव का है। इस गांव की रहने वाली मोनिका नाग (10) और राधा मरकाम (10) दोनों शनिवार को जंगल हुए गए थे। जिस जगह दोनों बच्चियां इमली बीन रही थी। आकाशीय बिजली गिरने के दौरान मोनिका और राधा पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़ी थीं।

घटना के बाद पास में ही मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस हादसे की जानकारी गांव के अन्य ग्रामीणों और परिजनों को दी गई। दोनों बच्चियों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार की शाम दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें