गो तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे 38 मवेशी, ... - CG Sandesh

गो तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे 38 मवेशी, दो की दम घुटने से हुई मौत

दुर्ग। पुलिस ने 38 गौवंश को ट्रक में भरकर ले जा रहे लोगों को पकड़ने में सफलता पाई है। रास्ते में वाहन का पहिया पंचर हो जाने से चालक उसे बना रहा था। तभी उसे एक राहगीर ने देखा और दुर्ग पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक से मवेशियों को बाहर निकाला।


दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम बड़े बीरेझर निवासी चितराम पटेल ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को पकड़ने में मदद की है। चितराम ने बताया कि वो शुक्रवार सुबह 7 बजे मोटर साइकिल से अपने खेत जा रहा था। रास्ते में बड़े बीरेझर और छोटे बीरेझर के बीच उन्हें एक 10 चक्का ट्रक सीजी 04 JB 3850 खड़ा मिला। उसने देखा कि ट्रक के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए हैं। ट्रक के सामने के दोनों टायर पंचर हो जाने से रास्ते में वो खड़ा था। इस पर उसने वहां से आगे जाकर बाइक रोकी और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक जब्त कर मवेशियों को वहां से बाहर निकाला।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें