पत्नी को पति ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट... पढ़िए पू... - CG Sandesh

पत्नी को पति ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट... पढ़िए पूरी खबर…

  सरगुजा : जिले में एक दिल दहला देने वाला वारदात सामने आया है. यहाँ चरित्र संदेह पर पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी मौत के घाट उत्तार दिया है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है. घटना सरगुजा के बतौली थाना का है.

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभु नारायण मझवार निवासी सेमर पारा अपनी पत्नी प्यासों बाई के चरित्र पर शंका किया करता था. जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. ऐसे में एक बार दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी पति ने पत्नी की धारधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें