छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप गीत संगीत के साथ हुआ सम्पत का स... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप गीत संगीत के साथ हुआ सम्पत का स्वागत

नीलांचल सेवा समिति के द्वारा आयोजित सेवा समर्पण यात्रा आज 18 अगस्त को बसना विधानसभा के ग्राम मोहगांव एवं मोहगांव (टुकड़ा) में पहुंची। जहां जनसमुदाय ने सेवा समर्पण यात्रा का छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप गीत संगीत के साथ जोशीला स्वागत किया. जैसे ही यात्रा मोहगांव में पहुंची तो जन समुदायों ने छत्तीसगढ़ी रीति रिवाज के अनुसार गांव की महिलाओं ने एक लोटा पानी को गली के एक छोर से दूसरे छोर तक बहा कर आरती उतार कर बाजा गाजा के साथ यात्रा का सम्मान एवं स्वागत किया.

यात्रा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी ने छोटी-छोटी बच्चियों का आरती किया और उन सभी बच्चियों का चरण स्पर्श भी किया. साथ ही गांव के बुजुर्ग व्यक्तिओ एवं मेधावी छात्रों का भी सम्मान किया गया।
इस सेवा समर्पण यात्रा में मोहगांव (टुकड़ा) के निवासी कु.गतिशीला प्रधान पिता श्यामलाल प्रधान जो कि जन्म से ही बोल नही सकती है जिसके बावजूद भी पढ़ाई के क्षेत्र में अग्रसर है. कक्षा 9 वी में 73% अंक से उत्तीर्ण हुई है। कु.प्रतिशिला प्रधान को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें