महासमुंद : हमारे घर तरफ लाईट बंद है कहकर विद्युत् सब स्टेशन ... - CG Sandesh

महासमुंद : हमारे घर तरफ लाईट बंद है कहकर विद्युत् सब स्टेशन के ऑपरेटर को पीटा

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टी में विद्युत् सब स्टेशन के ऑपरेटर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी ने हमारे घर के तरफ लाईट बंद है कहकर ऑपरेटर की पिटाई कर दी.

ग्राम खट्टी में विद्युत् सब स्टेशन के ऑपरेटर हेमलाल सिन्हा ने अपनी शिकायत में बताया है की वह 15 मार्च को नाईट ड्यूटी में था. रात करीब 10 बजे ग्राम खट्टी का भरत निषाद अपने दोस्त के साथ आया और बोला की हमारे घर के तरफ लाईट बंद है. ट्रांसफॉर्मर नही लगा है हमारे मोहल्ले में कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर रहा था. जिसे हेमलाल द्वारा मना करने पर भरत निषाद और उसके दोस्त ने डंडे से मारपीट की. बाद में दोनों पत्थर से मारपीट किये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें