तुमगांव : दो लोगों में मारपीट, नेतागिरी कर रहा है कहकर पीटा.... - CG Sandesh

तुमगांव : दो लोगों में मारपीट, नेतागिरी कर रहा है कहकर पीटा... काउंटर मामला दर्ज

तुमगांव ओवर ब्रिज के पास दो लोगों में मारपीट हो गयी. दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.

वार्ड नं 11 तुमगांव निवासी चैनुराम ने अपनी शिकायत में बताया है की 15 मार्च की रात करीब 9 बजे वह ओवर ब्रिज के पास दुकान में खड़ा था. तभी ग्राम बेलटुकरी निवासी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने ग्राम अछोली के जमीन खरीदी की बात को लेकर तुम बहुत नेतागिरी कर रहे हो कहकर गंदी-गंदी मां बहन की गाली गुप्तार करते हुए हाथ थप्पड से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.

वहीं पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने अपनी शिकायत में बताया है की वह 15 मार्च की रात करीब 9 बजे रोशन साहू के दुकान ओवर ब्रिज के पास आया, जहां पहले से तुमगांव का चैनुराम साहू खडा था, जो पुष्पेन्द्र को देखकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा. पूर्व में भी कई बार मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर चुका है, जिसे पुष्पेन्द्र द्वारा समझाईश दिया गया था लेकिन कल मना करने के बाद भी मां बहन की गाली गुप्तार कर हाथ थप्पड से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया.

पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट के बाद 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें