महासमुंद : घर से सोने चांदी के जेवर चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : घर से सोने चांदी के जेवर चोरी

महासमुंद थाना क्षेत्र के वार्ड नं 18, इन्द्रा कालोनी बेमचा में अज्ञात चोर ने घर घुसकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ली. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

वार्ड नं. 18 इन्द्रा कालोनी बेमचा निवासी मजदूर मोहित यादव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 15 मार्च को वह काम काज करने महासमुन्द चला गया था. उसके घर में कोई नहीं था, घर में ताला लगा हुआ था। उसकी पत्नि पूर्णिमा यादव अपने गहने व जेवरो को निकालकर टिन के पेटी मे रखी थी।

शाम करीब 6 मोहित काम करके घर वापस आया तो देखा की पेटी का गुजर टुटा हुआ था. पेटी में रखे सोने का लॉकेट 03 नग किमती 25000 रूपये, चांदी का करधन 01 नग किमती 10000 रूपये, चांदी का पायल 01 जोडी किमती 5000 रूपये जुमला किमती 40000 रूपये नहीं था. कोई अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर घुसकर कमरा अंदर पेटी में रखे उक्त सामान को चोरी कर ले गया है. पता तलाश करने के पश्चात नहीं मिलने पर मोहित ने थाने में शिकायत दर्ज कराया।

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC, 454-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें