गला घोंटकर महिला की हत्या, पति को कॉल कर कहा था- जल्दी घर आ ... - CG Sandesh

गला घोंटकर महिला की हत्या, पति को कॉल कर कहा था- जल्दी घर आ जाओ…

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक ड्राइवक की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले महिला ने अपने पति को फोन किया था और बताया था कि उसका हेल्पर शराब पीकर घर आया हुआ है और उसे परेशान कर रहा है। इस पर पति ने तुरंत घर लौटने की बात कही, लेकिन घर लौटने पर उसे अपनी पत्नी की लाश मिली।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटेरा में डोमेंद्र सिन्हा अपनी पत्नी नेहा (25 वर्ष), 2 बच्चों और माता-पिता के साथ रहता था। डोमेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर है। बुधवार को वो गिधाली माइंस से रायपुर गया हुआ था। वहीं नेहा के ससुर रिखीराम सिन्हा जो सिंचाई विभाग में काम करते हैं, वे भी ड्यूटी पर थे। उसकी सास मनरेगा में काम करने के लिए गई हुई थी। जिस वक्त डोमेंद्र अर्जुंदा में था, उसी वक्त पत्नी का फोन आया। वो बेहद घबराई हुई थी।


पत्नी ने फोन पर कहा कि जल्दी से घर आ जाओ, तुम्हारा हेल्पर महेश उर्वशा शराब के नशे में धुत आया हुआ है और परेशान कर रहा है। डोमेंद्र ने पत्नी से कहा कि वो घबराए नहीं, वो फिलहाल अर्जुंदा में है और उसे पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। पत्नी की घबराहट को देखते हुए पति जल्दी घर पहुंचा जहां उसने तुरंत पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जैसे ही वो अंदर गया, उसे पत्नी की लाश दिखाई दी।

डोमेंद्र ने तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल डौंडीलोहारा थाना पुलिस भी डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। पति ने पुलिस से पूरी बात बताई। पुलिस ने कहा कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने ये भी आशंका जताई है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की है और नाकाम रहने पर उसने नेहा का गला घोंट दिया।

पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर दिया गया है। वहीं जांच के लिए भिलाई से फॉरेंसिक टीम बुलाई जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल की जांच करेंगे, डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुटी हुई है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है, वहीं हेल्पर महेश उर्वशा की तलाश भी की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें