CF के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या , नदी में छुपाया शव  - CG Sandesh

CF के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या , नदी में छुपाया शव

सरगुजा :  जिले के मैनपाट इलाके में सीएफ के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर नदी में शव को छुपा दिया. कत्ल के बाद आरोपी ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद जांंच में जुटी पुलिस ने महिला की लाश बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. दरसअल, यह पूरा मामला सरगुजा जिले मैनपाट के थाना कमलेश्वरपुर क्षेत्र का है. जहां सीएफ जवान ने 2 मार्च को पत्नी की हत्या के बाद 6 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद मैनपाट पुलिस ने तहकीकात शुरू की. जांच में मामले का खुलासा हुआ.
 
 

जिसमें पता चला कि, सीएफ जवान ने 2 मार्च को पत्नी की हत्या की और उसके शव को मैनपाट मछली नदी घाट पत्थर में छिपा दिया. इधर शव बरामद करने के बाद पुलिस ने सीएफ जवान को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि, तीन साल तक प्रेम-प्रसंग में रहने के बाद एक माह पहले ही दोनों का विवाह हुआ था. फिलहाल सीएफ जवान सुकमा में पदस्थ है. अभी हत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें