ACCIDENT : बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 20 लोग घायल - CG Sandesh

ACCIDENT : बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 20 लोग घायल

बलरामपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में डूमरकी ढाबा के पास बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं चालक को गंभीर चोटें आई हैं। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे उन्हें मामूली चोटें आई हैं।


हादसे की सूचना मिलने के बाद तत्काल यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को पुलिस की टीम ने दूसरे बस में शिफ्ट किया, वहीं चालक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद से ट्रेलर का चालक फरार है। बस रायपुर से झारखंड की तरफ जा रही थी, वहीं ट्रेलर रामानुजगंज से अंबिकापुर की तरफ जा रहा था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें