CRIME : रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों ने बोला धावा, दिनदहाड़े 2... - CG Sandesh

CRIME : रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों ने बोला धावा, दिनदहाड़े 23 लाख की चोरी कर भागे

मुंगेली। जिले में रिटायर्ड शिक्षक के घर से चोरों ने दिनदहाड़े 23 लाख रुपए की चोरी कर ली। घटना के समय वो किसी काम से बाहर गए हुए थे। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोरमी के वार्ड नंबर 7 में रिटायर शिक्षक असगर अली रहते हैं। सोमवार को वह किसी काम से सुबह 11 बजे बिलासपुर गए थे। इसके बाद शाम को 5 बजे जब वह वापस लौटे तब उन्होंने देखा कि घर के पीछे कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर तिजोरी में रखे 17 लाख कैश और गहने गायब थे। कुल मिलाकर 23 लाख का माल चोर अपने साथ ले गए।

 


असगर ने फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर यह घटना घटी है। पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि घटना को किसी जान पहचान के शख्स ने अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें