नशीले पदार्थ की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 20 करोड़ की हेरोइन जब्त
असम। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई. पुलिस ने एक तस्कर को भी पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है।
बोकाजान अनुमंडल पुलिस अधिकारी जॉन दास ने बताया कि पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर खटखाटी इलाके में नाकेबंदी कर दीमापुर की ओर से आ रहे एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान, पुलिस ने वाहन से साबुन के 390 डिब्बे बरामद किये, जिसमें पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन थी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। दास ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें