बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 28 घायल - CG Sandesh

बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 28 घायल

नेपाल के सिंधुली जिले में रविवार को एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। समाचार पत्र ‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार ओखलढुंगा से काठमांडू जा रही बस मिड-हिल राजमार्ग के निकट फिक्कल ग्रामीण नगर पालिका-4 में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 34 यात्री सवार थे।

सिंधुली जिले में हुई यह खतरनाक दुर्घटना बस के पहाड़ी से टकरा जाने के कारण हुई। द काठमांडू पोस्ट अखबार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ओखलधुंगा से काठमांडू जा रही 34 यात्रियों को ले जा रही बस मिड-हिल हाईवे के साथ फिक्कल ग्रामीण नगर पालिका -4 में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस ने कहा कि हादसे में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी दहल ने घटना के बारे में बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद बस पहाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल यात्रियों को खुरकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिलवाल ने कहा कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से पांच को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बस चालक फरार है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें