30 वर्षीय महिला की हत्या , फिर किए शरीर के कई टुकड़े , आरोपी... - CG Sandesh

30 वर्षीय महिला की हत्या , फिर किए शरीर के कई टुकड़े , आरोपी गिरफ्तार...

जम्मू-कश्मीर / पुलिस ने बडगाम जिले में एक महिला की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कहा कि उसने बडगाम जिले के ओमपोरा क्षेत्र के एक कारपेंटर 45 वर्षीय शब्बीर अहमद वानी को उसी जिले के सोईबग गांव की 30 वर्षीय महिला की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

 

आरोपी ने पीड़िता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। महिला पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता थी।अधिकारी ने कहा, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने महिला की हत्या की और उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया और रेलवे पुल ओमपोरा और सेबडेन समेत विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया, जहां से पीड़िता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को कल रात बरामद किया गया।पुलिस ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, शव के सिर सहित बाकी हिस्से भी उसके घर से बरामद किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें