ED की पूछताछ के बाद कविता ने तेलंगाना के सीएम से की मुलाकात - CG Sandesh

ED की पूछताछ के बाद कविता ने तेलंगाना के सीएम से की मुलाकात

हैदराबाद। दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना एमएलसी के. कविता दिल्ली से लौटीं और अपने पिता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर)से मुलाकात की।शनिवार मध्यरात्रि 12.10 बजे एक विशेष विमान से तेलंगाना के मंत्रियों के.टी. रामा राव, हरीश राव और श्रीनिवास यादव के साथ हैदराबाद पहुंचीं कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री आवास प्रगति भवन के लिए रवाना हुईं।पार्टी सूत्रों ने कहा कि केसीआर को ईडी द्वारा दिल्ली में कविता से की गई पूछताछ के बारे में जानकारी दी गई।

 

 

दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर ईडी ने शनिवार को कविता से नौ घंटे तक पूछताछ की थी।ईडी ने उन्हें 16 मार्च को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।ईडी के अनुसार, कविता साउथ ग्रुप का एक हिस्सा है, जिसने कथित तौर पर दिल्ली आबकारी नीति में खामियों का फायदा उठाने के लिए रिश्वत दी गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें