आजादी के 72 वर्ष बाद भी यहाँ नहीं पहुँचा विकास. - CG Sandesh

आजादी के 72 वर्ष बाद भी यहाँ नहीं पहुँचा विकास.

आजादी के 72 वर्ष बाद भी छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सराईपाली ब्लाक अंतर्गत एक गांव में विकास अभी तक नही हो पाया है यह तस्वीर गांव जोगीदादर ग्राम पंचायत कलेण्डा की. जोगीदादर गांव के 50 बच्चे क्लेण्डा हाई स्कूल प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी लात नदी को पार करके जाते है.

इस गांव मे न तो सडक है और न ही लात नदी में पुलिया, यहाँ तक कि आंगनबाडी के बच्चे और प्राथमिक शाला के बच्चों को स्कूल जाने के लिए नाला पार करना पड़ता है. साथ ही बाढ़ आने पर बच्चे स्कुल नहीं जा पाते. ग्रामीणों को भी आने-जाने कि परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

 

बताया गया कि जब कोई बीमार हो जाता है और उसको अस्पताल ले जाया जाता है तब उसको काँवर या खाट में उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है.  इस विषय पर प्रशासन को कई बार आवेदन दे चुके हैं और सरायपाली के विधायक रामलाल चौहान जी को भी आवेदन दे चुके हैं.  फिर भी यहाँ की समस्याओं का समाधान नही हो पाया है.

 

ग्रामीणों ने बताया कि जोगी दादर से मुख्य मार्ग पहुंचने के लिए कोई भी मार्ग नहीं है खेतो से होकर मुख्य मार्ग जाना पड़ता है रोड बनाने के लिए जगह भी नहीं है ग्रामीणों ने बताया सिंघोडा बाँध कि नहर किनारे किनारे के मेड को मार्ग में परिवर्तित कर पहुच रोड बनाया जा सकता है जिसके लिए वह सरकार से मांग करते आ रहे हैं.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें