सराईपाली से हो रही मोटर सायकल की उठाईगिरी, अज्ञात चोर दे रहे घटना को अंजाम.
बीते सोमवार को रात में एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए परिजनों के एक साथ 3 मोटर सायकलों की उठाईगिरी से हड़कम्प मच गया है रात को एक साथ 3 लोगो की मोटर सायकल को शातिर बड़ी आसानी से चुरा ले गए. और अस्प्ताल परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों को पता तक नही चला.
हैरानी की बात है 3 मोटर सायकलों की चोरी होने वाले मोटर सायकल में एक मोटर सायकल निजी अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड का भी बताया जा रहा है
तो वही दूसरी मोटर सायकल नरोत्तम पटेल जो कि भस्कारपाली का है जिसका गाड़ी नम्बर CG-06 G 4632 है
एक और चोरी हुए गाड़ी का नम्बर जानने का प्रयास किया गया लेकिन सराईपाली थाना प्रभारी लेख राम ठाकुर थाना से बाहर होने के कारण जानकारी नही दे पाए.
इधर मामला ठंडा नही हो पाया था कि बीते मंगलवार को दोपहर 2 बजे कनकेबा निवासी का सराईपाली 100 बिस्तर अस्पताल से हीरो होंडा जाय मोटर सायकल चोरी हो गई. कनकेवा निवासी सिंधु सिदार की मोटर सायकल नम्बर CG-06-5643 हीरो होंडा जाय बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल में सीसी टीवी भी लगाया गया है जिसकी फुटेज को खंगाला जा रहा है और पता किया जा रहा है.