झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग की मौत
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात दो बजे झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, आग पर देर रात दो बजकर 25 मिनट के आसपास काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि झोपड़ी से एक बुजुर्ग व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान नीलोठीलाल भाटी के रूप में की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें