कमरे में मां और दो बेटियों मिली लाश, जहर खाकर आत्महत्या करने... - CG Sandesh

कमरे में मां और दो बेटियों मिली लाश, जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका

उत्तरप्रदेश। अलीगढ़ में थाना कोतवाली नगर के इस्लाम नगर में एक मकान के अंदर मां और दो बेटियों के शव मिले है। बताया जा रहा है कि महिला ने आर्थिक तंगी होने के कारण अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफतीश में जुट गई।


जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय महिला नगीना के पति की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से नगीना की भी तबीयत और आर्थिक स्थित ठीक नहीं थी। इस कारण परिवार को जीवन यापन करना करना काफी मुश्किल हो रहा था। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर बुलाई गई एफएसएल को मौके से पॉलिथीन के अंदर संदिग्ध वस्तु मिली है, जिसको एफएसएल टीम ने जांच के लिए कब्जे में लेकर एफएसएल लैब भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें