डोर टू डोर सरकारी योजनाओं का केलेण्डर लेकर पुनित जुटे प्रचार... - CG Sandesh

डोर टू डोर सरकारी योजनाओं का केलेण्डर लेकर पुनित जुटे प्रचार में, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर ने किया विमोचन


बरमकेला के सुभाष चौक में अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य पुनितराम चौहान ने सरकारी योजनाओं को शामिल कर तैयार की गई शुभकामनाएं संदेश से भरा केलेण्डर पार्टी प्रचार के लिये तैयार कराया है, जिसकी विधिवत शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर नायक के मुख्य आतिथ्य एवं बरमकेला मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में विमोचन कराया, जहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये पुनीत ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र व राज्य की सरकार ने आम जनता के लिए कई लोक कल्याणकारी योजना चला रही है किन्तु मतदाताओं को यह जानकारी नही मिल पाता है कि यह योजना किस पार्टी के सरकार द्वारा दी जा रही है, इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा की सरकार द्वारा योजनाओं के माध्यम से सीधे मिलने वाले लाभ का हर घर तक जानकारी पहुँचे इसी उद्देश्य को लेकर योजनाओं से भरी केलेण्डर व शुभकामनाएं संदेश का प्रकाशन कराया हूँ, जिसका लाभ आने वाली समय मे भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा. 

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर नायक ने पुनितराम को पार्टी संगठन के लिये योजनाओं से भरे केलेण्डर के प्रकाशन कर पार्टी प्रचार प्रसार में अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सरकार की योजना हर घर तक पहुचे और लोगों को भी आभाष हो कि यह योजना भारतीय जनता पार्टी की सरकार दे रही है उसके लिए यह पहल अत्यंत लाभदायक होगा हमें भारतीय जनता पार्टी की चौथी बार सरकार बनाने कमर कस कर जुट जाना है जहाँ कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाजपा के चौथी बार सरकार बनाने उत्साहित दिखे इस अवसर पर लेन्ध्रा मण्डल अध्यक्ष चक्रधर पटेल,गजानंद गड़तीय,जिला पंचायत सदस्य मीरा धरम जोल्हे,नगरपंचायत उपाध्यक्ष मनीष नायक,भाजयुमो अध्यक्ष तरुण अग्रवाल,डॉ रामकुमार नायक,ओमप्रकाश साहू,राजकिशोर पटेल,वरुण ,अरविंद पटेल,हेमसागर नायक,भीमसेन ,बजरंग,मनबोध,श्रीमुख,टिकेश्वर पटेल,अनिल,धरम जोल्हे, टार्जन महेश सहित भारी संख्या में उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें