सरायपाली : नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 50 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

सरायपाली : नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 50 लीटर महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने  5 मार्च को मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 1 से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि जगदीश रात्रे वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर जैतखाम के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा था, जिसकी सूचना पर वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर जैतखाम के पास घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति जगदीश रात्रे पिता बंसी रात्रे उम्र 52 साल साकिन वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर को पकड़कर उसके पास रखें झूठ बोरी के अंदर में रखे 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.  

संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रसन्न स्वाई,  आरक्षक अनन्त गेंड्रे व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें