तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौक... - CG Sandesh

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत...

धरसीवां. रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

 


बता दें कि, बाइक सवार युवक सांकरा से सिलतरा जाने जैसे ही चौके से टर्न ले रहा था, उसी वक्त रायपुर की ओर से आ रहे हाइवा ने ठोकर मार दी. वहीं उसी कंपनी का एक और हाइवा जो उसके पीछे चल रहा था, घटना के बाद बीच सड़क हाइवा खड़ा कर दरवाजा लॉककर फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर धरसीवां सिलतरा पुलिस पहुंची. घटना में मृत युवक की सिनाख्त नहीं हो पाई है.

बता दें कि, बेतरतीब ढंग से बने इस सिक्सलाइन में अंडरब्रिज और उतरने-चढ़ने व्यवस्था ना होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. जिसकी वजह से आए दिन कोई ना कोई अपना प्राण गंवा रहा है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें