नेशनल हाईवे पर पलटी बस, छात्र की मौत - CG Sandesh

नेशनल हाईवे पर पलटी बस, छात्र की मौत

कमला नेहरू कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि बिलासपुर जिला मुख्यालय के निकट जबली में मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को हुई बस हादसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कमला नेहरू कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। कॉलेज प्राचार्य के मुताबिक कमला नेहरू कॉलेज के छात्रों ने मनाली टूर का आयोजन किया था। प्राचार्य ने कहा कि यह यात्रा कॉलेज द्वारा आयोजित नहीं की गई थी। प्राचार्य के मुताबिक बस में कुल 40 छात्र मौजूद थे। 33 छात्र कमला नेहरू कॉलेज के थे जबकि अन्य दूसरे कॉलेजों के थे।

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा से मनाली जा रही टूरिस्ट बस HR 38 AB 0007 मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर पलट गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 41 अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आगे कहा कि 41 घायल लोगों में से एक यात्री की हालत गंभीर है और उसे पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) रेफर किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें