पति नहीं सह पाया पत्नी के छोड़कर जाने का गम, फांसी लगाकार दे ... - CG Sandesh

पति नहीं सह पाया पत्नी के छोड़कर जाने का गम, फांसी लगाकार दे दी जान

जगदलपुर। जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसी वजह से वह टेंशन में रहता था। पारिवारिक कारणों की वजह से पुल की रेलिंग में गमछा का फंदा बना कर फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह इलाके के लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद जवानों ने शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 


युवक की शिनाख्त शिवा बर्मन (22) के रूप में हुई है। जो जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास का निवासी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, युवक की करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज किया था। शादी के बाद पत्नी के साथ अनबन हुई। महीनेभर पहले विवाद ज्यादा बद्व गया। जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसी वजह से वह परेशान रहने लगा था। शुक्रवार की रात को बाहर घूमकर आ रहा हूं कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो मां ने फोन लगाया। फोन पर बात हुई और घर आने क्क़ कहा।

जिसके बाद से युवक का फोन बंद आया। फिर शनिवार की सुबह गोयल बाड़ी के आगे पुल की रेलिंग से उसकी लाश लटकती मिली। पास में उसकी बाइक भी थी। साथ ही चेन समेत अन्य सामान भी मिले। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को उतारा। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि, युवक वाहन चलाने का काम करता था। सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें