चूल्हे पर पक रहे चावल के गंज में गिरा 5 साल का मासूम, गंभीर ... - CG Sandesh

चूल्हे पर पक रहे चावल के गंज में गिरा 5 साल का मासूम, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बीजापुर। जिले में स्थित एक पोटाकेबिन में चूल्हे पर रखे चावल के गंज में 5 साल का बच्चा गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह से झुलस गया है। जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही विभागीय अफसर बच्चे को देखने अस्पताल पहुंचे।

 

 

दरअसल, मामला जिले के उसूर पोटाकेबिन का है। यहां पढ़ाई कर रहे छात्र मुचाकी हड़मा शुक्रवार की शाम किचन में किसी काम से गया हुआ था। वो चूल्हे के पास पहुंचा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वो सीधे चूल्हे के ऊपर रखे चावल के गंज में गिर गया। बताया जा रहा है कि, हादसे से कुछ देर पहले ही चावल पकाने के लिए चूल्हे पर रखा गया था।

छात्र के रोने की आवाज सुनकर पोटाकेबिन के अन्य छात्र और अधीक्षक मौके पर पहुंचे। छात्र को सबसे पहले उसूर के अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद मासूम को फौरन बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें