कवर्धा में झंडा हटाने पर हुआ विवाद, पुलिस पर पथराव; SP समेत ... - CG Sandesh

कवर्धा में झंडा हटाने पर हुआ विवाद, पुलिस पर पथराव; SP समेत 16 पुलिसकर्मी घायल

कवर्धा। जिले में झंडा हटाने को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन हिंसक हो गया। शुक्रवार को एक समाज के लोगों ने झंडे का अपमान करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और धर्म गुरु के बीच विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर पार्टी के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव में कुछ समय पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने गांव के पूजा स्थल में पार्टी का झंडा लगा दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने तय किया कि, पूजा-पाठ करने वाली जगहों पर किसी पार्टी का झंडा नहीं होना चाहिए। इसके बाद 14 फरवरी को धर्म गुरुओं ने पार्टी का झंडा हटा दिया था।14 फरवरी को जब झंडे को हटाया गया, तब भी पार्टी के लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद समाज के धर्म गुरु दुर्गे भगत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी की गई थी। पार्टी के लोगों ने कहा था कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पार्टी के लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग शुक्रवार को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है। हमले के बाद पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए आंसू गैस छोड़े। बल प्रयोग किया गया। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

धर्म गुरूओं पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को पार्टी के करीब 800 से ज्यादा लोग राजानवा गांव पहुंचे। यहां से वे हाथ में लाठी लिए रैली निकालते हुए हरमो की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने इन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया। तो वे लोग भड़क गए और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इसके साथ में ग्रामीणों पर भी पथराव किया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें