किशोरी ने की खुदकुशी, ‘सुसाइड नोट’ में पिता पर यौन शोषण का ल... - CG Sandesh

किशोरी ने की खुदकुशी, ‘सुसाइड नोट’ में पिता पर यौन शोषण का लगाया आरोप

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में 14 वर्षीय एक किशोरी ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ, जिसमें किशोरी ने अपने पिता पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। अधिकारी के मुताबिक, किशोरी ने अपने पारिवारिक आवास पर तीन दिन पहले कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी और एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ था।

अधिकारी के अनुसार, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया था और मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा, “किशोरी द्वारा कथित तौर पर लिखे गए सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसका यौन शोषण किया। किशोरी ने यह भी कहा कि उसने अपनी मां से इसकी शिकायत की थी, लेकिन वह इस मामले में कोई कदम उठाने में नाकाम रही।” अधिकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में किशोरी ने अपने पिता को कड़ी सजा देने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें