जन्मदिन मनाकर लौट रहे 6 युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत - CG Sandesh

जन्मदिन मनाकर लौट रहे 6 युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर के कार को टक्कर मारने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार देर रात मंगर पुलिस चौकी के पास हुआ।

बता दें कि यह युवक जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे जिस दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान पलवल जिला निवासी पुतिन, जतिन, आकाश, संदीप, बलजीत, विशाल के रूप में हुई।

यह युवक ऑल्टो कार में सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार फरीदाबाद के पाली रोड पर एक डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें