जंगल में मिला महिला का कंकाल, मचा हड़कंप - CG Sandesh

जंगल में मिला महिला का कंकाल, मचा हड़कंप


जगदलपुर : शहर सीमा से सटे दुबेउमरगांव के जंगल में पुलिस को 30 वर्षीय महिला का कंकाल मिली है. कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि कंकाल के साथ कपड़े और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं. कंकाल की पहचान घाटलोहंगा निवासी 30 वर्षीय मीरा के रूप में हुई है.

एसडीओपी घनश्याम कावड़े से मिली जानकारी के अनुसार, मीरा नामक 30 वर्षीय महिला पांच महीने पहले लापता हुई थी. मीरा का विवाह धनियालूर के एक युवक से हुआ था. युवक की मौत के बाद मीरा घाटलोहंगा आ गई थी. इसके बाद से वह यहाँ रह रही थी.

परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़े, गुड़ाखू की डिब्बी औऱ अन्य सामानों को आधार पर कहा है कि, ये कंकाल मीरा का है. पुलिस अधिकारियों ने कंकाल की पहचान के लिए DNA टेस्ट करवाने की बात कही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें