19 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार. - CG Sandesh

19 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.

सांकरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए अपर पुलिस अधिक्षक संजय ध्रुव एवं पुलिस के उप मंडल अधिकारी केडी पटेल  के मार्गदर्शन पर जुआ, शराब और गांजा पकड़ की कार्रवाई की जा रही है. जिसके तहत आज 5 अगस्त 2018 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम माटीदरहा थाना सांकरा जिला महासमुंद के पास हाथ भठ्ठी का महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा गया था, जिसे जब्त किया गया.

सूचना पर सांकरा थाना प्रभारी अनिल पालेश्वर के निर्देशन में एएसआई संतोष कोमरा,वीरेन्द्र बाघ, कृष्णकांत रजक, होमलाल ध्रुव, महेश साहू, नीलकंठ नायक ने स्टाफ के साथ कार्यवाही की. और धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत सदानंद निषाद पिता पंचराम 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है. छापामारी करने पर प्लास्टिक बोरी में रखे सफेद जरीकेन में करीब 19 लीटर हाथभट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त कर लिया गया. जिसे जब्त करते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें