ITBP जवानों के हाथ लगे नक्सलियों के हथियार, जंगल में छिपाकर ... - CG Sandesh

ITBP जवानों के हाथ लगे नक्सलियों के हथियार, जंगल में छिपाकर रखें थे राइफल

राजनांदगांव। नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में ITBP और जिला बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी तारतम्य में टीम ने सर्चिंग के लिए निकले, इस दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई एक राइफल और एक भरमार बरामद की है।

आइटीबीपी और जिला बल की संयुक्त टीम द्वारा परवीडीह एवं भोजटोला जिला-मोहला मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के परेवा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा रची गई साजिश को सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया है। केन्द्रीय बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को नुकसान पहुचाने के मकसद से नक्सलियों ने परेवा के घने जंगलों में हथियार छिपाकर रखे हुए थे। जिसे कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया।

ग्राम परेवा गांव के जंगल में लगातार नक्सलियों की मूवमेंट की सूचना सुरक्षा बलों को मिल रही थी। जिस पर आईटीबीपी 44वीं वाहिनी के असिसटेंट कमांडेंट दिनेश चन्द्र बडोला के नेतृत्व में एक पैट्रोलिंग पार्टी परेवा जंगल में छानबीन के लिए पहुची। इस दौरान आईटीबीपी एवं छत्तीसगढ़ के जवानों को एक 303 राईफल बिना मैग्जीन व एक भरमार बंदूक बिना मैग्जीन के मिली।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें