महासमुंद : बाइक सवारों को कार ने मारी ठोकर - CG Sandesh

महासमुंद : बाइक सवारों को कार ने मारी ठोकर

महासमुंद के मौहारी भांठा में किराना का सामान लेकर बाजार जा रहे 2 बाइक सवारों को एक कार ने ठोकर मार दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.  

पंकज दीवान ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी को दोपहर करीब 2:45 बजे वह अपने दोस्त मुकेश साहू को मोटर सायकल में पिछे बिठाकर मार्केट तरफ घुमने के लिये निकला था,  इसी दौरान रास्ते में तुलसी किराना स्टोर्स के पास मोटर सायकल को खड़ी कर तुलसी किराना दुकान से सामान लेकर अपनी मोटर सायकल से बाजार तरफ जाने के लिये निकल रहा था तो करीब 3:00 बजे तुलसी किराना स्टोर्स के पास सामने के तरफ से आ रही आर्टिका कार क्रमांक CG04LN6292 का चालक चंदन साहू के द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर पंकज के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे वह अपने दोस्त के साथ मोटर सायकल सहित गिर गया और उन्हें चोटे आयी. घटना के बाद दोनों को डयल 112 से शासकीय अस्पताल महासमुन्द में उपचार हेतु भर्ती कराया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें