पिथौरा : दुर्घटना को देखने पहुंचे व्यक्ति की ड्राईवर समझकर प... - CG Sandesh

पिथौरा : दुर्घटना को देखने पहुंचे व्यक्ति की ड्राईवर समझकर पिटाई.

पिथौरा के सिंघुपाली चौक में दुर्घटना को देखने पहुंचे व्यक्ति को ड्राईवर समझकर कार में सवार कुछ लोगों ने कार से उतरकर मारपीट कर दिया. जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी है.

काशीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि सिंघुपाली चौक में उसकी बेल्डिंग एवं मोटर वाईडिंग का दुकान है, जहाँ 28 फरवरी के शाम करीबन 5:45 बजे जब वह अपने दुकान में अपने गांव के शिवनंदन नायक के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था तो उसी समय सिंघुपाली चौक के पास वाहन ट्रेलर क्रमांक PB 02 DR 2989 रायपुर से पिथौरा की ओर जा रही थी उसके पीछे सफेद रंग का कार क्रमांक CG 04 HM 2172 अपने कार को लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से जा रही ट्रेलर क्रमांक PB 02 DR 2989 के पीछे चक्का दाहिने की ओर ठोकर मार दिया जिससे ट्रेलर क्रमांक PB 02 DR 2989 वही रूक गया एवं कार क्रमांक CG 04 HM 2172 भी वहीं रूक गया.

तब काशीराम जाकर देखा तो कार से देवेन्द्र ठाकुर उतरकर कौन है ड्राईवर चिल्लाते हुए उसे हाथ थप्पड से मारपीट कर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया एवं उनके साथ अन्य कार में बैठे व्यक्ति भी उसके साथ गाली गलौच किये. जिससे काशीराम को चोट आई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने देवेन्द्र ठाकुर एवं उनके साथ अन्य कार में बैठे व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें