सिर पर सील पटककर कलयुगी भाई ने अपने भाई को उतारा मौत के घाट,... - CG Sandesh

सिर पर सील पटककर कलयुगी भाई ने अपने भाई को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

दुर्ग :  जिले में एक कलयुगी भाई ने अपने भाई के सिर पर सील पटककर मौत के घाट उतार दिया है. बताया जाता है कि, पारिवारिक विवाद के चलते विनय प्रताप सिंह ने अपने ही 38 वर्षीय भाई विश्वजीत सिंह की हत्या कर दी. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला मोहननगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मसाला पीसने वाले सील पत्थर से भाई के सिर पर वार करके घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. हत्यारा विनय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें