हाथियों ने फिर खेला खूनी खेल, दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घ... - CG Sandesh

हाथियों ने फिर खेला खूनी खेल, दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में हाथियों का खूनी उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। वन्य अमला हाथियों के मतवालेपन को काबू करने का भरसक प्रयास कर रहा हैं बावजूद हाथियों का दल हर दिन जनधन की हानि कर रहा हैं। ताजा मामला सरगुजा जिले के अम्बिकापुर का हैं जहां हाथियों ने दो ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया हैं।

जानकारी के मुताबिक़ अम्बिकापुर के ग्रामीण क्षेत्रो में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दो लोगो को पैरो तले रौंद दिया हैं। इस घटना में दोनों की ही मौत हो गई। पहली घटना केपी अजिरमा क्षेत्र का हैं जबकि दूसरी घटना केरता में सामने आई हैं। दोनों ही जगहों पर हुए हाथियों के हमले से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई।

वही इस घटना की सूचना पाकर वन्य अमले के साथ क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रीतमराम भी मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से भेंट की। विधायक ने वन विभाग को हाथियों को काबू करने और क्षेत्र में व्यापक तौर पर जनजागरूकता के प्रसार के सख्त निर्देश दिए हैं। एक ही दिन में दो-दो मौतों से वन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें