CRIME NEWS : इमारती लकड़ियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

CRIME NEWS : इमारती लकड़ियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले की वन विभाग ने अवैध लकड़ियों की तस्करी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिला था की कुछ लोग नानगुर क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के फिराक में है। इसी तारतम्य में जगदलपुर रेंज स्टाफ के रेंजर देवेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विगत चार दिनों से निगरानी की जा रही थी.

बता दें कि वन कर्मचारियों द्वारा रात्रि कालीन शक्त निगरानी रखा गया था। इसको देखते हुए वन कर्मचारियों को चकमा देने के लिए इस अपराध को दिन दहाड़े अंजाम दिया जा रहा था, ताकि किसी को शक न हो, किन्तु वन कर्मचारी इन से ज्यादा होशियार थे, दिन में भी कर्मचारियों द्वारा जबरदस्त गश्ती गोपनीय रूप से निगरानी की जा रही थी, वन कर्मचारियों के द्वारा अपराधियों को शक न हो इस लिए खिलाड़ियों की वेश भूषा में रहकर चोरों एवं तश्करों की निगरानी की जा रही थी, आज जाकर अपने अभियान में सफल हुए। इस कार्यवाही में मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, वनमण्डलाधिकारी डी.पी. साहू ने इस अभियान को अनवरत जारी रखने का निर्देश देते हुए सभी रेंज जगदलपुर के स्टॉफ को बधाई दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें