महासमुंद : दोस्त के यहाँ से पढ़कर घर लौट रहे छात्र को रास्ता रोककर मारा.
महासमुंद के इमलीभाठा में अपने दोस्त के यहाँ से पढ़कर घर लौट रहे एक 10वीं के छात्र की रास्ते में उसे रोककर हाथ मुक्का से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी है.
कक्षा 10वीं के छात्र अंकित जांगड़े ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को वह अपने दोस्त अमन यादव इमलीभाठा वाले के यहा पढने गया था, इसी दौरान रात्रि करीबन 9 बजे जब वह वापस अपनी स्कूटी से घर जा रहा था तो शिव मंदिर के पास इमलीभाठा में इमलीभाठा का शिव भदौरिया उसका रास्ता रोककर हाथ मुक्का से गाल में मारने लगा, जिससे उसे चोट आकर दर्द हुआ.
इस घटना की जानकारी अंकित ने अपने मम्मी पापा को फोन कर दी और बताया कि शिव भदौरिया नशे की हालत में था, इसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने शिव भदौरिया के विरुद्ध अपराध धारा 323-IPC, 341-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें