महिला ने कि कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की सोमवार को यहां एक महिला ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरमीत चौहान ने कहा कि महिला धालीवाल से जुड़ी थी और कथित तौर पर कुछ निजी कारणों से उनकी हत्या कर दी।
सीमावर्ती शहर पट्टी के सांगवा गांव में एक विवाह स्थल (मैरिज हॉल) के पास महिला ने कांग्रेस नेता पर कई गोलियां चलाईं। पुलिस ने कहा कि उन्हें दो गोलियां लगीं और उनकी मौत हो गई। यह विवाह स्थल धालीवाल का था। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के दलों को भेजा गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान धालीवाल पट्टी बाजार समिति के अध्यक्ष थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें