नेपाल देश में शिवा-शिखा की रियालस्टिक रंगोली को मिला गोल्ड म... - CG Sandesh

नेपाल देश में शिवा-शिखा की रियालस्टिक रंगोली को मिला गोल्ड मेडल का खिताब

बसना। गैलरी द्वारा आयोजित द ब्लेसेस इंटरनेशनल आर्ट एग्जीबिशन के तत्वाधान में दिनांक 25 से 29 जुलाई तक नेपाल देश की राजधानी काठमांडू में स्थित मिथिला यान आर्ट गैलरी ऑटोरेडियम में आयोजित किया गया था. जिसमें नेपाल देश और भारत देश से कई जाने माने प्रसिद्ध कलाकारों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया. जिसमें से बसना शहर जिला महासमुंद के रंगोली कलाकार शिवा मानिकपुरी और इंदौर की शिखा शर्मा भी शामिल हुए.


शिवा मानिकपुरी और शिखा शर्मा की युगल जोड़ी ने भगवान गौतम बुद्ध जी की रीयलिस्टिक रंगोली बनाकर विदेशी सैलानियों एवं जजों का दिल जीत लिया और बेस्ट रंगोली का पुरस्कार मिला. जिसमें सामूहिक रूप से शिवा-शिखा को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया. इस एग्जीबिशन में नेपाल और भारत के लगभग 75 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया पहली बार भारत देश के बाहर जाकर मनमोहक रंगोली बनाकर अंतरराष्ट्रीय रंगोली प्रदर्शन में दोनों ने भारत की तरफ से देश का नाम रोशन किया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें