मां ने अपने ही बेटे को सुला दिया मौत की नींद... - CG Sandesh

मां ने अपने ही बेटे को सुला दिया मौत की नींद...

जयपुर। राजधानी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मां जो जन्म देती है उसी ने ही अपने बेटे को मौत की नींद में सुला दिया। बाद में इस घटना को एक्सीडेंट का रूप दने के लिए लाश को सड़क पर फेंक दिया।

बता दें कि मां ने बेटे की हत्या अपने किरायेदार के साथ मिलकर की। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी मिल रही है कि मां बेटे की हरकतों से तंग आ गई थी। मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में आरोपी मां से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शव रात करीब 1:15 बजे दिल्ली हाईवे पर राजस्थली रिसोर्ट के पास मिला। मृतक की पहचान कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आमेर भिजवा दिया है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश अटल इलेक्ट्रीशियन था। करंट लगने के कारण वह छत से गिर गया था। जिसके कारण उसके शरीर का आधा हिस्सा पेरेलाइज हो गया था। 3 साल पहले उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या की थी। वह शराब पीकर मां-बहन को परेशान करता था।

नशे की हालात में बेटे द्वारा की जाने वाली गंदी हरकतों से तंग आकर मां ने किराएदारों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस हत्या में शामिल किराएदारों की भी तलाश कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें