CRIME : कलयुगी बेटे ने पिता को दी खौफनाक मौत, मामूली विवाद म... - CG Sandesh

CRIME : कलयुगी बेटे ने पिता को दी खौफनाक मौत, मामूली विवाद में की हत्या

सूरजपुर। जिले में बाप – बेटे के रिश्ते के शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। मामला ग्राम पंचायत गेतरा का है।

जानकारी के अनुसार पंडो बस्ती में रहने वाले 70 वर्षीय रामदेव का कल रात अपने पुत्र लाल बरन सिंह साथ घर पर किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद गुस्से में लाल बरन ने कुल्हाड़ी से अपने पिता रामदेव के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में रामदेव की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें