छत्तीसगढ़ : नर्सिंग छात्रा से गैंगरेप कि कोशिश, 4 गिरफ्तार - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : नर्सिंग छात्रा से गैंगरेप कि कोशिश, 4 गिरफ्तार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से नर्सिंग छात्रा के साथ गैंगरेप कि कोशिश कि खबर सामने आई है. पुलिस ने गैंगरेप की कोशिश करते हुए छेड़खानी करने के मामले में एक नाबालिग सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम छात्रा अपने दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर लगरा स्थित गवर्नमेंट हॉस्टल में रहने वाली सहेली से मिलने जा रही थी. तभी रास्ते में सुनसान जगह पर उन्हें देख चार युवकों ने बाइक अड़ाकर रोक लिया. फिर दोस्त की पिटाई करते हुए छात्रा से छेड़खानी कर उसे संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए झाड़ियों की तरफ लेकर जाने लगे. बदमाशों की हरकतों को देखकर फ्रेंड ने शोर मचाया, तब आरोपी वहां से भाग निकले.

बदमाशों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और छात्रा के दोस्त की बेरहमी से पिटाई करते हुए मोबाइल, आठ सौ रुपए और कास्मेटिक किट लूट लिए. उनके चंगुल से छूटे युवक ने इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी. पुलिस ने छात्रा और उसके दोस्त का बयान लेने के साथ ही केस दर्ज कर एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें