सरायपाली : चोरी करने कि नियत से सुने मकान में घुसा, मामला दर... - CG Sandesh

सरायपाली : चोरी करने कि नियत से सुने मकान में घुसा, मामला दर्ज

बीती रात करीब 3 बजे सरायपाली के वार्ड नं. 03 में एक सुने मक़ान में बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलखुटा निवासी व्यक्ति चोरी करने के नियत से घुसा था. मामले कि शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

वार्ड नं. 03 बिरेन्द्र नगर सरायपाली निवासी महेन्द्र यदू ने अपनी शिकायत में बताया है कि 24 फरवरी को वह अपने घर का ताला बंद कर सपरिवार खपरीडीह अपनी बेटी की शादी की तैयारी में गया था. महेन्द्र को उसके बडे भाई ईश्वर यदू सुबह लगभग 04:30 बजे फोन कर बताया कि महेंद्र के घर में रात को लगभग 3 बजे कुछ हलचल की आवाज सुनाई दी.

ईश्वर यदू जाकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था. ईश्वर अपने मोहल्ले के टिकेश्वर बेहरा एवं राजेश सेठ को बुलाया और घर अंदर घुस कर देखे तो बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखुटा निवासी विकाश मानिकपुरी घर अंदर चोरी करने के नीयत से घुसा था. विकाश उन्हें देखकर भाग गया.

महेन्द्र खपरीडीह से सुबह वापस आकर देखा तो उसके घर के सामने गेट का ताला एवं अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था तथा घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. सामान चेक करने पर कोई सामान चोरी नही हुआ था. महेन्द्र ने सुबह अपने बडे भाई ईश्वर यदू के साथ थाना जाकर मामले कि शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विकाश मानिकपुरी के खिलाफ 457-IPC, 511-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें