लेखापाल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

लेखापाल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर। जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में लेखापाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, अंतागढ़ थाना क्षेत्र के आरएस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहने वाले लेखापाल अकलेश्वर सोनवानी ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अंतागढ़ SDM ऑफिस में लेखापाल के पद पर कार्यरत था। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक एसडीएम कार्यालय अंतागढ़ में लेखापाल था, जो 22 अक्टूबर से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था l फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें