दो भालूओं की करंट लगने से मौत, 2 दिन पहले मिला था तेंदुए का ... - CG Sandesh

दो भालूओं की करंट लगने से मौत, 2 दिन पहले मिला था तेंदुए का शव

बलौदाबाजार। महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम कोलपदर के जंगल में 2 भालुओं के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। दो दिन पहले इसी इलाके से तेंदुए की लाश भी मिली थी। अब उसी जगह पर 2 भालू मृत मिले हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया।

जानकारी के मुताबिक, कोलपदर के जंगल के कक्ष क्रमांक- 91 में दो भालुओं के शव मिले हैं। भालुओं के शिकार के लिए आरोपियों ने बिजली का तार बिछाया था। करंट की चपेट में आकर दोनों भालुओं की मौत हो गई। वन विभाग और बार नवापारा अभयारण्य के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं। भालुओं की उम्र 7 साल के आसपास बताई जा रही है। भालुओं के शव का पोस्टमॉर्टम 3 डॉक्टरों की टीम ने किया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें