CRIME : पहले गर्लफ्रेंड को पिलाई शराब, फिर लूट ली आबरू, आरोप... - CG Sandesh

CRIME : पहले गर्लफ्रेंड को पिलाई शराब, फिर लूट ली आबरू, आरोपी गिरफ्तार….

दंतेवाड़ा : जिले में एक युवक ने अपनी दोस्त की आबरू लूट ली है। युवक ने युवती को पहले शराब पिलाई। जब वो चलने की भी स्थित में नहीं थी तो मौके का फायदा उठाकर उसका रेप कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जिले के भांसी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, जिले के गमावाड़ा के रहने वाले धनकु भास्कर (30) की इलाके की ही रहने वाली एक युवती से पिछले कई सालों से दोस्ती थी। दोनों का एक दूसरे के घर भी आना जाना लगा रहता था। वहीं कुछ दिन पहले गांव में आदिवासी परंपरा का आयोजन किया गया था। इसी आयोजन में सारे गांव के लोग शामिल हुए थे। 

इसी का फायदा उठाकर धनकु ने युवती को शाम के करीब 5 बजे अपने घर बुलाया। और मौके का फायदा उठाकर युवती को शराब पिलाने के लिए मना लिया। फिर उसे इतनी शराब पिलाई कि वह चलने तक की स्थिति में भी नहीं थी। जिसके बाद युवती का रेप किया। कुछ देर के बाद युवती, युवक के घर से किसी तरह से निकल आई। इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने भांसी थाने में दुष्कर्म की FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को उसके घर से ही पकड़ लिया।

थाना प्रभारी जयसिंह खूंटे ने बताया कि, आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कुछ दिन पहले भी दंतेवाड़ा जिले में एक शादीशुदा युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को दारू पिलाई। फिर बाइक में बिठाने की कोशिश किया। इस दौरान जब युवती नीचे गिरकर बेहोश हो गई, तो मौके का फायदा उठा कर गर्लफ्रेंड का रेप कर दिया था। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र का था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें