ASI का बेटा गिरफ्तार, शराब पीकर आरक्षक को मारा था चाकू, हालत... - CG Sandesh

ASI का बेटा गिरफ्तार, शराब पीकर आरक्षक को मारा था चाकू, हालत नाजुक…

दुर्ग. भिलाई के सिविक सेंटर एरिया में देर रात शराब पार्टी के दौरान जमकर चाकू बाजी हुई। ये चाकू बाजी किसी अराजक तत्वों द्वारा नहीं बल्कि एक एएसआई के बेटे ने सिपाही पर किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिपाही का इलाज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है। भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर (30 साल) उतई थाने में पदस्थ है। बीती बुधवार रात वो ड्यूटी से घर पुलिस क्वार्टर सेक्टर 6 लौट रहा था। इस दौरान वो सिविक सेंटर में रुका और दुर्ग जिले में पदस्थ एएसआई चंद्रशेखर सोनी के बेटे सोनू (28 साल) को फोन करके बुलाया।


सोनू और आरक्षक ताम्रध्वज ने रात 10.30 बजे सिविक सेंटर स्थित रतन बार में बैठकर शराब पार्टी की। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों बहस होने लगी। बात झगड़े तक पहुंच गई। नशे में की हालत में बड़बड़ाते हुए ताम्रध्वज बार से बाहर निकला है। इसी दौरान सोनू मुंह में कपड़ा बांधकर अपने दोस्त के साथ वहां से बाहर आया और अपने पास रखे चाकू सिपाही के कमर से निचले भाग में 5-6 वार किए। इससे सिपाही घायल होकर गिर गया। इसके बाद सोनू और उसका साथी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सिपाही को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें